दुनियाभर में 7 लाख से ज्यादा कोरोना केस आए, देखें भारत के साथ टॉप 10 देशों का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 81,475,053 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,798,050 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- गृह मंत्रालय ने 1 महीने के लिए बढ़ाई कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 254254 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9883461 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 148994 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,266,674 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

दुनियाभर में आज लगातार दूसरे दिन सात लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 7.16 लाख नए मामले दर्ज किए गए और 13,032 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है। बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद मैक्सिको, ब्राजील, ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, इटली, पोलांड, साउथ अफ्रीका, कोलंबिया, फ्रांस, भारत में मौत के सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई।

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

अमेरिका: केस- 20,429,667, मौत- 353,886

भारत:       केस- 10,286,329, मौत- 149,018

ब्राजील:    केस- 7,675,973, मौत- 194,976

रूस:        केस- 3,159,297, मौत- 57,019

फ्रांस:       केस- 2,620,425, मौत- 64,632

यूके:         केस- 2,488,780, मौत- 73,512

टर्की:        केस- 2,208,652, मौत- 20,881

इटली:      केस- 2,107,166, मौत- 74,159

स्पेन:        केस- 1,936,718, मौत- 50,837

जर्मनी:     केस- 1,743,478, मौत- 34,104

दुनिया में 27 देश ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है। वहीं 8 देश ऐसे हैं जहां कोरोना से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

दुनिया के 27 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 18 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 12 देश ऐसे हैं जहां 40 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली ऐसे देश हैं जहां 54 फीसदी लोगों की जान गई है।

इसे भी पढ़ें-

अगर खा रहे हैं डायबिटीज की यह दवा, तो कोरोना संक्रमण हो सकता और भी खतरनाक: शोध

देर रात खाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन खतरनाक रोगों के शिकार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।